CSJMU ने पहली बार जारी किया परीक्षा परिणाम का schedule, 1 जनवरी को आएगा First Result

GIN, Kanpur। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) से संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया व इटावा स्थित महाविद्यालयों के छात्रों का परीक्षा परिणाम Exam Result एक जनवरी 2026 से जारी होंगे। विवि प्रशासन ने पहली बार परीक्षा के परिणाम का शेड्यूल जारी किया है। जिससे छात्रों को अपने परिणाम के लिए न तो लंबा इंतजार करना पड़े और न ही बार-बार कॉलेज या विवि से जानकारी प्राप्त करना पड़े।

विवि प्रशासन ने एक से 20 जनवरी के बीच सभी पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम जारी करने का आदेश जारी किया है।विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर परीक्षा की भांति परिणाम का भी शेड्यूल जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक जनवरी को बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंसेस, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंसेस, मास्टर ऑफ कॉमर्स का परिणाम जारी किया जाएगा। दो जनवरी को मास्टर ऑफ आर्ट्स के सभी विषय और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन का परिणाम जारी होगा। सात जनवरी को मास्टर ऑफ साइंस के सभी विषय और बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) का परीक्षा परिणाम जारी होगा। 12 जनवरी को बैचलर ऑफ साइंस (बायोटेक्नोलॉजी) का रिजल्ट आएगा। इसी तरह, 14 जनवरी को बैचलर ऑफ कॉमर्स, 16 जनवरी को बैचलर ऑफ आर्ट्स के सभी विषय और 18 जनवरी को बैचलर ऑफ साइंस का परीक्षा परिणाम जारी होगा। 20 जनवरी को बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का रिजल्ट आएगा।

विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि रिजल्ट का शेड्यूल जारी होने से छात्रों को राहत मिलेगी। अभी तक वे रिजल्ट के संशय में काफी परेशान रहते थे।6 जनवरी से शुरू हो रही एलएलबी व बीए-एलएलबी परीक्षाछत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध विधि महाविद्यालयों में संचालित बीए-एलएलबी और एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं छह जनवरी से शुरू हो रही हैं। बीए-एलएलबी की प्रथम, तृतीय, पांचवें, सातवें व नौंवे सेमेस्टर और एलएलबी के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 30 नोडल केंद्र और 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची के साथ परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Related Posts

सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पाने को नीति आयोग ने तैयार किया 10-वर्षीय रोडमैप, युवा उद्यमियों, इंजीनियरिंग छात्रों और स्टार्टअप्स के लिए खुलेंगे नए अवसर

G-INews, KANPUR : भारत को वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को सबसे महत्वपूर्ण आधार मानते हुए नीति आयोग ने दीर्घकालिक रणनीति पर जोर दिया है। नीति…

IIT Kanpur’s C3iHub and realme India Launch ‘CyberSuraksha’ Workshop to Train Indian Army in Advanced Cyber Defense

47 frontline personnel from Kanpur Cantonment complete intensive two-day digital security training against evolving national threats G-INews KANPUR — In a major step toward bolstering national security against modern digital…