सीएसजेएम विश्वविद्यालय की सोवेता कुंडू ने खेलो इंडिया भारोत्तोलन में जीता कांस्य

जीआइएन ,कानपुर : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की खेल कोटा की छात्रा सुश्री सोवेता कुंडू बीपीएड थर्ड सेमेस्टर नेपाँचवें खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भारोत्तोलन (77 किलोग्राम भार वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।

यह उपलब्धि माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर विनय कुमार पाठक जी के मार्गदर्शन तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, सीएसजेएम विश्वविद्यालय के सतत सहयोग, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन का परिणाम है।

सुश्री सोवेता कुंडू की इस सफलता पर विभाग अध्यक्ष डॉक्टर श्रवण कुमार यादव ने खिलाड़ी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा प्रशिक्षकों तथा संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सीएसजेएम विश्वविद्यालय को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गर्व है।

  • Related Posts

    सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पाने को नीति आयोग ने तैयार किया 10-वर्षीय रोडमैप, युवा उद्यमियों, इंजीनियरिंग छात्रों और स्टार्टअप्स के लिए खुलेंगे नए अवसर

    G-INews, KANPUR : भारत को वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को सबसे महत्वपूर्ण आधार मानते हुए नीति आयोग ने दीर्घकालिक रणनीति पर जोर दिया है। नीति…

    IIT Kanpur’s C3iHub and realme India Launch ‘CyberSuraksha’ Workshop to Train Indian Army in Advanced Cyber Defense

    47 frontline personnel from Kanpur Cantonment complete intensive two-day digital security training against evolving national threats G-INews KANPUR — In a major step toward bolstering national security against modern digital…