Pranveer Singh Institute of Technology में दो दिवसीय स्टार्टअप कॉन्क्लेव “एलेवेट 2K26” का भव्य शुभारंभ
Gurukul -I News Network, Kanpur : Pranveer Singh Institute of Technology (पीएसआईटी) में आयोजित दो दिवसीय स्टार्टअप कॉन्क्लेव “एलेवेट 2K26” का शुभारंभ मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्यमंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) Ajit Singh Pal ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट तान्या सिंह, ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) मन मोहन शुक्ला, डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) राघवेंद्र सिंह और एडिशनल डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) रघुराज सिंह सूर्यवंशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

युवाओं के नवाचार से बदलेगी देश की दिशा
मुख्य अतिथि अजीत सिंह पाल (UP IT Minister Ajit Singh Pal) ने Startup Expo Kanpur में आए स्टार्टअप्स को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय नवाचार और उद्यमिता का है। युवा अपने नए विचारों और तकनीकी समाधान से देश की प्रगति को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने स्टार्टअप संस्थापकों को निरंतर सीखते रहने, वास्तविक समस्याओं के समाधान पर कार्य करने और अपने आइडिया को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए प्रेरित किया। वाइस प्रेसिडेंट तान्या सिंह ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर देते हैं। उन्होंने स्टार्टअप्स को मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) मन मोहन शुक्ला ने बताया कि “एलेवेट 2K26” जैसे कॉन्क्लेव स्टार्टअप्स के लिए नेटवर्किंग, मेंटरशिप और निवेश के अवसर प्रदान करते हैं। यहां प्रतिभागियों को निवेशकों, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और अनुभवी उद्यमियों से सीधे संवाद का मौका मिलता है, जिससे उनके विचारों को गति और दिशा मिलती है।

200+ आवेदन, 120 स्टार्टअप्स का चयन
कॉन्क्लेव के लिए देशभर से 200 से अधिक स्टार्टअप्स ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया के बाद 120 स्टार्टअप्स को प्रदर्शनी और सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया। ये स्टार्टअप्स ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों से आए हैं।प्रतिभागी स्टार्टअप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एडटेक, आईओटी, स्मार्ट वेयरेबल, एग्रीटेक, होम ऑटोमेशन, फूडटेक और स्पेस टेक जैसे उभरते क्षेत्रों में अपने नवाचार प्रस्तुत कर रहे हैं।

एआईसीटीई द्वारा स्वीकृत आइडिया लैब का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान All India Council for Technical Education (AICTE) द्वारा स्वीकृत आइडिया लैब AICTE Idea Lab का भी उद्घाटन किया गया। यह लैब छात्रों और स्टार्टअप्स को प्रोटोटाइप निर्माण, रिसर्च और नई तकनीकों के प्रयोग के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।इससे विद्यार्थियों को “हैंड्स-ऑन लर्निंग” का अवसर मिलेगा और स्टार्टअप्स अपने उत्पादों को बेहतर बनाने में सक्षम होंगे।
स्टार्टअप एक्सपो में दिखे अनोखे इनोवेशन
कॉन्क्लेव के पहले दिन आयोजित स्टार्टअप एक्सपो में कई अभिनव तकनीकी समाधान देखने को मिले। विशेष आकर्षण का केंद्र रहा कानपुर का एरोमॉडलिंग क्लब स्टार्टअप Aeromodelling Club Drone Startup, जिसने अपने अनोखे ड्रोन मॉडल प्रदर्शित किए। स्टॉल पर यूएवी, एयरक्राफ्ट मॉडल, मिलिट्री ड्रोन और इमरजेंसी रिस्पॉन्स ड्रोन प्रस्तुत किए गए। विजिटर्स ने विशेष रूप से एफपीवी (FPV) ड्रोन में रुचि दिखाई और इसके तकनीकी फीचर्स की जानकारी ली।
क्यों महत्वपूर्ण है “एलेवेट 2K26”?
युवाओं को स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ने का सशक्त मंच
निवेशकों और मेंटर्स से सीधा संवाद
तकनीकी नवाचार को बढ़ावा
राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्किंग का अवसर, छात्रों के लिए प्रैक्टिकल लर्निंग और प्रोटोटाइप विकास“एलेवेट 2K26” न केवल पीएसआईटी बल्कि कानपुर और उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
PSIT Kanpur Startup Conclave, Elevate 2K26, Kanpur Education News, , Startup Expo Kanpur, Engineering College Startup Event, , Education Portal Update






