CSJMU कानपुर में शुरू होगा 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A.-B.Ed. और B.Sc.-B.Ed. कोर्स
Gurukul-I News Network, KANPUR: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) से बड़ी खुशखबरी आई है। अब विद्यार्थी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद सीधे शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम CSJMU ITEP Admission 2026 में प्रवेश ले सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) (4 Year Integrated B.Ed. Kanpur ) शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय ने यह घोषणा तब की है जब नए शिक्षण सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा BA B.Ed. Admission 2026 की तैयारी की जा रही है और आवेदन पत्र जमा कराए जा रहे हैं। सीएसजेएमयू ने हालांकि अभी तक प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अंतिम तिथि CSJMU Admission Last Date की घोषणा भी की है। एनटीए की प्रवेश परीक्षा NTA ITEP Application के माध्यम से भी प्रवेश लिया जा सकता है। कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद चार वर्षीय पाठ्यक्रम Teacher Training after 12th को शुरू करने की घोषणा हालांकि एक साल पहले ही केंद्र सरकार ने की थी जिसके आधार पर देश के कई शिक्षण संस्थानों ने अपनी तैयारी की है। सीएसजेएमयू ने इसका लाभ उठाते हुए पहल की है।
क्या है ITEP और इसके फायदे?
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत तैयार किया गया यह पाठ्यक्रम छात्रों के लिए समय और संसाधन दोनों की बचत करेगा।
दोहरी डिग्री: 4 साल के भीतर छात्रों को स्नातक (B.A./B.Sc.) के साथ बीएड (B.Ed.) की उपाधि मिल जाएगी। पहले इस प्रक्रिया में 5 साल (3 साल स्नातक + 2 साल बीएड) लगते थे।
सीटों का विवरण: फिलहाल विश्वविद्यालय को शिक्षा विभाग की ओर से बीए-बीएड और बीएससी-बीएड के लिए 50-50 सीटों की एक-एक यूनिट की स्वीकृति मिली है।
आधुनिक प्रशिक्षण: इसमें विषय ज्ञान के साथ डिजिटल टीचिंग, स्कूल इंटर्नशिप और रिसर्च आधारित ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
NCTE से मिली औपचारिक मान्यता
CSJMU के शिक्षा विभाग को National Council for Teacher Education (NCTE) ने अधिनियम 1993 की धारा 14/15(3)(a) के तहत हरी झंडी दे दी है। विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना, वित्तीय प्रबंधन और योग्य शिक्षकों की उपलब्धता की गहन जांच के बाद यह मान्यता प्रदान की गई है।
प्रवेश प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र National Testing Agency (NTA) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता: 12वीं उत्तीर्ण या वर्तमान में परीक्षा दे रहे विद्यार्थी।
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन (NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर)।
अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026।
चयन: प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।






