CSJMU का डिजिटल धमाका: India AI समिट में कानपुर के स्टार्टअप्स ने गाड़े झंडे​

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुए विश्वविद्यालय के शिक्षक और इनोवेशन फाउंडेशन के सदस्य

G-INews, KANPUR : “नई दिल्ली में आयोजित ‘India AI Impact Summit’ में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने अपने एआई विजन से देश के दिग्गज तकनीकी विशेषज्ञों को प्रभावित किया है। विश्वविद्यालय अब एआई को केवल इंजीनियरिंग तक सीमित न रखकर, मानविकी और वाणिज्य जैसे विषयों में भी अनिवार्य हिस्सा बनाने की ओर बढ़ रहा है।

प्रमुख बिंदु: समिट की बड़ी उपलब्धियां

​ग्लोबल नेटवर्किंग: सम्मेलन में शामिल हुई सीएसजेएमयू की टीम ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और उद्योगों के साथ बहु-संस्थागत MoU पर चर्चा की और Neysa & Wadhwani Group के साथ एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट के लिए रणनीतिक बातचीत की है इसमें बड़े निवेश समूहों के साथ की गई रणनीतिक बातचीत भी शामिल है।​

समावेशी एआई: सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन के छात्रों के लिए भी एआई साक्षरता मिशन पर जोर।​

India-AI सबमिट के प्रवेश द्वार पर मौजूद सीएसजेएमयू की टीम

इन दो स्टार्टअप्स ने बढ़ाई ‘कानपुर’ की शान

​सम्मेलन में सीएसजेएमयू के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स ने अपनी तकनीकी धाक जमाई:​SNS Innovation Labs Private Limited: संस्थापक सत्यान श्रीवास्तव के नेतृत्व में तकनीकी नवाचार का प्रदर्शन।​Amandy Labs: संस्थापक अमन सिंह के छात्र-शिक्षक उद्यमिता (Entrepreneurship) मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर सराहा।​

CSJMU Signs MoU with Thai Green Power Solutions and Green Carpet Foundation for Global Collaboration

“हमारा उद्देश्य एआई को केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक कौशल बनाना है जो हर संकाय के छात्र के पास हो। जिम्मेदार और समावेशी एआई ही भविष्य की कुंजी है।” — प्रोफेसर सुधांशु पांडिया

Related Posts

सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पाने को नीति आयोग ने तैयार किया 10-वर्षीय रोडमैप, युवा उद्यमियों, इंजीनियरिंग छात्रों और स्टार्टअप्स के लिए खुलेंगे नए अवसर

G-INews, KANPUR : भारत को वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को सबसे महत्वपूर्ण आधार मानते हुए नीति आयोग ने दीर्घकालिक रणनीति पर जोर दिया है। नीति…

IIT Kanpur’s C3iHub and realme India Launch ‘CyberSuraksha’ Workshop to Train Indian Army in Advanced Cyber Defense

47 frontline personnel from Kanpur Cantonment complete intensive two-day digital security training against evolving national threats G-INews KANPUR — In a major step toward bolstering national security against modern digital…