IIT Kanpur के रश्मि रंजन शाहू विकसित भारत युवा संसद 2026 के लिए चयनित, दिल्ली में यूपी का करेंगे प्रतिनिधित्व​

​G-INews, KANPUR:: कानपुर की शैक्षणिक मेधा ने एक बार फिर राज्य स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। लखनऊ स्थित विधान सभा भवन में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 प्रतियोगिता में IIT Kanpur के छात्र रश्मि रंजन शाहू ने तीसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। अपनी इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अब दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश युवा संसद के प्रतिनिधि के रूप में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।​

कठिन चयन प्रक्रिया और गौरवपूर्ण उपलब्धि

​इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के सभी नोडल सेंटरों से 75 जिलों के कुल 375 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। अन्य नोडल सेंटरों की तरह ही CSJMU Kanpur सेंटर से पांच प्रतिभगियों को राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चुना गया था। रश्मि रंजन शाहू ने अपनी शानदार प्रस्तुति से न केवल टॉप-3 में जगह बनाई, बल्कि दिल्ली राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु संसद भवन जाने का मार्ग भी प्रशस्त किया। उनके साथ जालौन के अंकित कुमार (प्रथम) और बलिया की शिप्रा सिंह (द्वितीय) ने भी प्रदेश भर में अपने जिलों का नाम रोशन किया है।​

प्रतियोगिता के तीनों विजेता प्रतिभागी

क्या है विकसित भारत युवा संसद?

​युवा संसद एक ऐसा सशक्त मंच है जहाँ देश के युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली, लोक-नीति और लोकतांत्रिक मूल्यों को गहराई से समझने का अवसर मिलता है। ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र ‘सांसद’ की भूमिका निभाते हैं। प्रतिभागी शून्य काल की कार्यवाही, प्रश्न पूछने के तरीके और विधेयक पेश करने जैसी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं। यह मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

​आईआईटी कानपुर और सीएसजेएमयू प्रशासन ने रश्मि रंजन की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। दिल्ली के संसद भवन में होने वाली उनकी संसदीय प्रस्तुति कानपुर और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय होगी।

Related Posts

सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पाने को नीति आयोग ने तैयार किया 10-वर्षीय रोडमैप, युवा उद्यमियों, इंजीनियरिंग छात्रों और स्टार्टअप्स के लिए खुलेंगे नए अवसर

G-INews, KANPUR : भारत को वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को सबसे महत्वपूर्ण आधार मानते हुए नीति आयोग ने दीर्घकालिक रणनीति पर जोर दिया है। नीति…

IIT Kanpur’s C3iHub and realme India Launch ‘CyberSuraksha’ Workshop to Train Indian Army in Advanced Cyber Defense

47 frontline personnel from Kanpur Cantonment complete intensive two-day digital security training against evolving national threats G-INews KANPUR — In a major step toward bolstering national security against modern digital…