G-INews, KANPUR : उत्तर प्रदेश की उच्च और तकनीकी शिक्षा को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘AI मंथन 2026’ का भव्य आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। 27 और 28 जनवरी को एकेटीयू के जानकीपुरम परिसर में होने वाली इस दो दिवसीय कार्यशाला का मुख्य विषय “उच्च और तकनीकी शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की चुनौतियां और अवसर” है।
29 विश्वविद्यालयों का महाकुंभ
राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के संरक्षण में आयोजित इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के 29 विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी और विभागाध्यक्षों सहित लगभग 290 प्रमुख शिक्षाविद शिरकत करेंगे। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के निदेशक भी इस मंथन का हिस्सा बनेंगे।
हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग: एआई टूल्स का व्यावहारिक ज्ञानइस कार्यशाला की सबसे बड़ी विशेषता इसका ‘हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग’ सत्र है। इसमें प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि एआई टूल्स का व्यावहारिक (Practical) प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके जरिए शिक्षक और अधिकारी यह सीख सकेंगे कि कैसे एआई का उपयोग प्रशासनिक कार्यों और शिक्षण पद्धति को बेहतर बनाने में किया जा सकता है।
दिग्गज नौकरशाह और विशेषज्ञों का जमावड़ा
कार्यशाला में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों का एक विशेष पैनल शामिल होगा, जिसमें प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल है
तकनीकी शिक्षा: नरेंद्र भूषण
चिकित्सा शिक्षा: अमित कुमार घोष,
उच्च शिक्षा: अमृत त्रिपाठी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी: पंधारी यादव
इन चारों अधिकारियों के अलावा राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर एम. बोबडे, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव अभिषेक सिंह और विशेष सचिव नेहा जैन भी डिजिटल भविष्य पर अपने विचार साझा करेंगे।
IIT कानपुर और खड़गपुर के विशेषज्ञ देंगे मंत्र
शोध और नवाचार में एआई की भूमिका पर चर्चा करने के लिए देश के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।
आईआईटी खड़गपुर: प्रो. पीपी चक्रवर्ती IIT कानपुर: प्रो. अरनाब भट्टाचार्य एवं डॉ. नितिन सक्सेना हैं. इनके अलावा IBM, सीसीएस और कलाम सेंटर के प्रतिनिधि भी विभिन्न सत्रों का संचालन करेंगे।






