IIT KANPUR करेगा मदद , Indian Army करेगी डिजिटल घुसपैठियों का सफाया

G-INews, Kanpur। घुसपैठियों का खतरा अब सीमा के साथ-साथ डिजिटली भी बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए सेना ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। डिजिटल घुसपैठियों को मार गिराने में सेना की मदद आईआईटी कानपुर करेगा। संस्थान के वैज्ञानिक तकनीक सपोर्ट के साथ न सिर्फ सुविधाएं मुहैया कराएंगे बल्कि सेना के जवानों को प्रशिक्षित कर उन्हें डिजिटल सुरक्षा के विशेषज्ञ बनाएंगे।

IITKANPUR ने इसके लिए विशेष प्रकार के दो मॉड्यूल भी तैयार किए हैं, जिनकी मदद से सैनिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सूर्या कमांड के सैनिकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईआईटी कानपुर में स्थापित सी3आई हब में साइबर सुरक्षा को लेकर वैज्ञानिकों की टीम व स्टार्टअप्स की टीम अनुसंधान व नवाचार कर रहे हैं। सेना और आईआईटी कानपुर के बीच हुए समझौते के तहत सैनिकों के लिए साइबर सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसमें उभरते हुए साइबर खतरें, घटना प्रतिक्रिया ढांचे और सैन्य नेटवर्क को सुरक्षित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस खास प्रशिक्षण से सैनिकों को खास तौर पर डिजिटल घुसपैठियों की पहचान करने, उनका आकलन करने और उन्हें बेअसर करने में मदद मिलेगी। यह ट्रेनिंग साइबर खतरों की जटिलता और आवृत्ति में हो रहे बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी देगी। इस प्रशिक्षण की मदद से युद्धों में विजयी रहने वाले सशस्त्र बल डिजिटल युद्धक्षेत्र में भी विजयी रहेंगे।

Related Posts

आईटीआई छात्रों के लिए बड़ी खबर: अब 150 घंटे की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग हुई अनिवार्य, ‘स्किल इंडिया’ मिशन को मिलेगी नई रफ़्तार

​ G-INews, New Delhi : भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) ने देश भर के आईटीआई (ITI) संस्थानों के लिए नए दिशा-निर्देश…

Indian Institute of Technology Hyderabad SURE Internship 2026: 250 सीटें, ₹15,000 तक स्टाइपेंड

G-INews, New Delhi: देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक Indian Institute of Technology Hyderabad ने Summer Undergraduate Research Exposure (SURE) Internship 2026 की घोषणा की है। इस कार्यक्रम…