दयानन्द गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में Socio-Emotional Learning (SEL) Room स्थापित, छात्राओं के लिए होगा यह काम

GIN, Kanpur: दयानन्द गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर ने छात्राओं के समग्र विकास और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल करते हुए परिसर में Socio-Emotional Learning (SEL) Room की स्थापना की है। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बनाया गया यह कक्ष छात्राओं को मनोवैज्ञानिक परामर्श, भावनात्मक नियमन, तनाव प्रबंधन तथा सामाजिक-भावनात्मक कौशल विकसित करने हेतु एक सुरक्षित, गोपनीय और सहयोगी वातावरण प्रदान करेगा।

इस SEL Room का संचालन कॉलेज की मनोवैज्ञानिक डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव (सहायक प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग) की विशेषज्ञ देखरेख में किया जाएगा, जहाँ छात्राएं अपनी भावनात्मक चुनौतियों, शैक्षणिक दबाव और अन्य व्यक्तिगत कठिनाइयों के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगी।

आज के प्रतिस्पर्धी और तनावपूर्ण शैक्षणिक वातावरण में यह पहल छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक अत्यंत आवश्यक कदम है। यह कमरा न केवल भावनात्मक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा बल्कि कॉलेज की उस प्रगतिशील सोच को भी दर्शाता है जिसके अंतर्गत वह शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व विकास को प्राथमिकता देता है। दयानन्द गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की यह पहल क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

  • Related Posts

    सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पाने को नीति आयोग ने तैयार किया 10-वर्षीय रोडमैप, युवा उद्यमियों, इंजीनियरिंग छात्रों और स्टार्टअप्स के लिए खुलेंगे नए अवसर

    G-INews, KANPUR : भारत को वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को सबसे महत्वपूर्ण आधार मानते हुए नीति आयोग ने दीर्घकालिक रणनीति पर जोर दिया है। नीति…

    IIT Kanpur’s C3iHub and realme India Launch ‘CyberSuraksha’ Workshop to Train Indian Army in Advanced Cyber Defense

    47 frontline personnel from Kanpur Cantonment complete intensive two-day digital security training against evolving national threats G-INews KANPUR — In a major step toward bolstering national security against modern digital…