सीएसजेएमयू का साइबर सिक्योरिटी कोर्स अब पढ़ेंगे यूपी के पांच विश्वविद्यालय के छात्र

कानपुर : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू)के वोकेशनल पाठ्यक्रम में शामिल साइबर सुरक्षा को अब प्रदेश के विश्वविद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। पहले चरण में पांच विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अपनी सहमति जताई है। नए वोकेशनल पाठ्यक्रम का नोडल विश्वविद्यालय सीएसजेएमयू को बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इसकी औपचारिक घोषणा लखनऊ में कर सकती हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 में वोकेशनल यानी रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को अनिवार्य किया गया है। यूजीसी ने लगभग 45 वोकेशनल पाठ्यक्रमों की सूची भी तैयार की है। सीएसजेएमयू ने नीति के अनुरूप पहल करते हुए एक साल पहले साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम को लागू किया है और सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य भी किया है। अब यही पाठ्यक्रम प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों में भी शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सभी कुलपतियों के साथ सीएसजेएमयू कैंपस में एक परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कुलपतियों ने पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की है। अब अगले चरण में सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए दिसंबर 2025 में फैकल्टी कोआर्डिनेटर और ट्रेनिंग फैकल्टी को प्रशिक्षित किया जाएगा। जनवरी 2026 से सभी विश्वविद्यालय अपने यहां इसे लागू करेंगे। तीन महीने बाद मूल्यांकन और जून 2026 में इंपैक्ट असेसमेंट कराया जाएगा।

योजना का हिस्सा बनने वाले विश्वविद्यालय – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर , बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय , सिद्धार्थ नगर , दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ।

आइआइटी कानपुर के एक्सपर्ट देंगे प्रशिक्षण

छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाने के लिए सीएसजेएमयू ने जो पाठ्यक्रम लागू किया है। उसे आइआइटी कानपुर के सी3आइ हब के विशेषज्ञों ने तैयार किया है। इसके तहत अब तक सीएसजेएमयू के दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस योजना के तहत पांचों विश्वविद्यालयों से कम से कम ढाई लाख विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी वोकेशनल पाठ्यक्रम से जोड़ने की तैयारी है।

  • Related Posts

    सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पाने को नीति आयोग ने तैयार किया 10-वर्षीय रोडमैप, युवा उद्यमियों, इंजीनियरिंग छात्रों और स्टार्टअप्स के लिए खुलेंगे नए अवसर

    G-INews, KANPUR : भारत को वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को सबसे महत्वपूर्ण आधार मानते हुए नीति आयोग ने दीर्घकालिक रणनीति पर जोर दिया है। नीति…

    IIT Kanpur’s C3iHub and realme India Launch ‘CyberSuraksha’ Workshop to Train Indian Army in Advanced Cyber Defense

    47 frontline personnel from Kanpur Cantonment complete intensive two-day digital security training against evolving national threats G-INews KANPUR — In a major step toward bolstering national security against modern digital…