ऋषभ राठौर को मिला नासा का स्पेस ऐप्स ग्लोबल नॉमिनी अवार्ड

ऋषभ राठौर

शहर के होनहार और आईआईटी पटना के छात्र ऋषभ राठौर और उनकी टीम एनई-एआर ने नासा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। मौसम में आ रहे बदलाव के लिए लोगों को जागरूक करने पर ऋषभ और उनकी टीम को नासा स्पेस एप्स ग्लोबल नॉमिनी अवार्ड 2025, नासा गलैक्टिक प्राब्लम साल्वर 2025 अवार्ड के अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया में पहला स्थान प्राप्त किया है।
शहर के हूलागंज निवासी बिजनेसमैन पिता राजू राठौर, मां पूनम राठौर के बेटे ऋषभ आईआईटी पटना ब्रांच से बीएससी आनर्स इन कंप्यूटर साइंस एंड डेटा एनालिटिक्स से स्नातक कर रहे हैं। जैन इंटरनेशनल स्कूल से 10वीं और सन बीम स्कूल से 12 वीं की पढ़ाई करने वाले ऋषभ ने नासा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें 185 से अधिक देशों के 3,73,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
उनके साथ उनकी टीम में डॉ. केएनएस मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बाराबंकी की संस्कृति वर्मा और टीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कोल्लम की जितिन जे भी टीम का हिस्सा रहे हैं।

  • Related Posts

    Claude Opus ने क्रोम ब्राउजर में सेंध लगाकर उड़ाए सबके होश : क्या AI बन रहा है साइबर सुरक्षा के लिए नया खतरा?

    ​​ G-INews,KANPUR : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अब तक सबसे बड़ी चर्चा नौकरियों के जाने पर होती रही है, लेकिन हाल ही में सामने आए एक मामले ने तकनीकी…

    CSJMU News: विज्ञापन और जनसंपर्क में AI का कमाल, जेएनयू के प्रो. रवीन्द्र नाथ ने बताए सफलता के मंत्र

    ​ ​G-INews कानपुर, 18 अप्रैल 2026: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा शनिवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘विज्ञापन एवं जनसंपर्क…