मिनी मैराथन में दौड़े 20 स्कूलों के विद्यार्थी

GIN, Kanpur : दि मार्शमैलो ट्री एजुकेशन सेंटर द्वारा “आर. के. एंड यू. के. मेमोरियल मिनी मैराथन” (दौड़) का आयोजन शनिवार को कानपुर शहर के दक्षिणी हिस्से में किया गया पूरे जोश के साथ सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के 200 चालक व बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह यादव प्रेसिडेंट ऑफ़ कानपुर आर्चरी एसोसिएशन ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ स्कूल की प्रधानाचार्या ” उपासना त्रिवेदी” ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। इसके उपरांत सभी धावको को स्टार्टिंग लाइन में खड़ा किया और मुख्य अतिथि ने पलैग ऑफ कर मैराथन दौड़ का सुभारम्भ किया।

दौड़ में सबसे आगे ट्रैफिक पुलिस व पुलिस बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। वहीं तीन मोटर साईकिल पर सबसे आगे पायलेटिंग पी. टी. आई. कर रहे थे। प्रतियोगिता सम्पन्न होने पर मुख्य अतिथि ने सभी खिलाडियों को धैर्य व साहस बनाये रखना व अपने लक्ष्य को भेदना सिखाया। प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। देवेन्द्र त्रिवेदी ने शॉल पहनाकर स्वागत किया । मुख्य अतिथि द्वारा विजयी खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया ।

  • Related Posts

    सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पाने को नीति आयोग ने तैयार किया 10-वर्षीय रोडमैप, युवा उद्यमियों, इंजीनियरिंग छात्रों और स्टार्टअप्स के लिए खुलेंगे नए अवसर

    G-INews, KANPUR : भारत को वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को सबसे महत्वपूर्ण आधार मानते हुए नीति आयोग ने दीर्घकालिक रणनीति पर जोर दिया है। नीति…

    IIT Kanpur’s C3iHub and realme India Launch ‘CyberSuraksha’ Workshop to Train Indian Army in Advanced Cyber Defense

    47 frontline personnel from Kanpur Cantonment complete intensive two-day digital security training against evolving national threats G-INews KANPUR — In a major step toward bolstering national security against modern digital…