रंगारंग प्रस्तुतियों से छात्रों ने शीलिंग हाउस के एक्ला 2025 को बनाया अविस्मरणीय

GIN , Kanpur। शीलिंग हाउस में वार्षिक समारोह एक्ला-2025 कल्वरल एक्सट्रावैगैनजा के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्पर्श सक्सेना को ”रश्मि गुरनानी पुरस्कार” तथा खेल व नृत्य के लिए सौभाग्या और अपार्या शर्मा को ”स्नेहा चौरसिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


समारोह का शुभारंभ के चेयरमैन परवेज एफ रुस्तमजी, वाइस चेयरमैन एस के धवन, सचिव एवं कोषाध्यक्ष एमएल शुक्ला, प्रधानाचार्य वनिता मल्होत्रा, उप प्रधानाचार्य अलका माली ने किया। विद्यालय के 67 वर्ष की गरिमा को दर्शाते हुए विद्यालय के प्रतीक चिन्ह का शानदार अनावरण किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि विभिन्न विधाओं क्रीड़ा क्षेत्र, कला, साहित्य, योग, कराटे, शूटिंग आदि अनेक प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर विजय का परचम लहराने वाले अनेक छात्र-छात्राओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिनमें राष्ट्रीय स्पेल-बी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए तनिष्का पसरीचा तथा उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए ईशान्वी रस्तोगी, सात्विक भट्ट, अमीशी वर्मा, देवश्री त्रिपाठी, हर्षित भुरारिया, सौम्या राठी, ओपल राकेश तथा ओजस सिंह प्रमुख हैं।


विद्यालय की उन्नति में योगदान के लिए विद्यालय की वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षिकाओं विभा पांडे तथा मोहिनी चावला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस ने भी अपने आकर्षण से श्रोताओं को बांधे रखा। ”ट्राई एवरीथिंग” गीत, ”राम योग”, हिंदी नाटक ”इतिहास के पन्नों से”, ”वॉव इंडिया”, ”हैप्पी न्यू ईयर” गीत एवं नृत्य प्रमुख रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं। “इतिहास के पन्नों से” नाटक ने हमें याद दिलाया कि देश के लिए किए गए बलिदान को हमें भुलाना नहीं चाहिए।

  • Related Posts

    सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पाने को नीति आयोग ने तैयार किया 10-वर्षीय रोडमैप, युवा उद्यमियों, इंजीनियरिंग छात्रों और स्टार्टअप्स के लिए खुलेंगे नए अवसर

    G-INews, KANPUR : भारत को वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को सबसे महत्वपूर्ण आधार मानते हुए नीति आयोग ने दीर्घकालिक रणनीति पर जोर दिया है। नीति…

    IIT Kanpur’s C3iHub and realme India Launch ‘CyberSuraksha’ Workshop to Train Indian Army in Advanced Cyber Defense

    47 frontline personnel from Kanpur Cantonment complete intensive two-day digital security training against evolving national threats G-INews KANPUR — In a major step toward bolstering national security against modern digital…