फार्मा क्षेत्र में है कोई नवाचार तो IIT Kanpur करेगा कंपनी बनाने से लेकर बाजार में पैर जमाने तक हर तरह की मदद
G-INews, KANPUR। देश के फार्मास्युटिकल (औषधि) क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने और शोध को बाजार की जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए आईआईटी कानपुर ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान के स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (SIIC) ने नई दिल्ली में ‘अमृतव’ (AMRITV) कोहोर्ट-2 का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत औषधि अनुसंधान में जुटे पांच विजेताओं को उनके नवाचार को व्यापार में बदलने के लिए अनुदान सहायता प्रदान की गई है।
उद्योग और शिक्षा जगत का अनूठा संगम’अमृतव’
जर्मनी की मशहूर दवा कंपनी Boehringer Ingelheim की सीएसआर पहल है, जिसे आईआईटी कानपुर और NIPER रायबरेली मिलकर क्रियान्वित कर रहे हैं। शास्त्री भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औषधि विभाग के सचिव मनोज जोशी ने विजेताओं की घोषणा की। उन्होंने जोर दिया कि लैब में होने वाले शोध का व्यावहारिक रूप से बाजार तक पहुँचना स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए अनिवार्य है।

विजेताओं को मिली आर्थिक और तकनीकी संजीवनी
कोहोर्ट-2 के अंतर्गत पांच शोधकर्ताओं को वित्तीय सहायता दी गई जिसमें संकाय सदस्य श्रेणी के तहत तीन प्रोफेसरों को शोध के व्यावसायीकरण के लिए ₹8.0 लाख प्रति व्यक्ति और शोधार्थी श्रेणी में दो युवा शोधकर्ताओं को ₹6.0 लाख प्रति व्यक्ति की अनुदान राशि दी गई है। इस कोहार्ट के तहत विजेताओं को अतिरिक्त लाभ भी दिए जाएंगे जिसमें वित्तीय मदद के अलावा आईआईटी कानपुर की मेंटरशिप भी शामिल है। आईआईटी कानपुर का स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इन्नोवेशन सेंटर इन सभी स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, पेटेंट (IP) सहायता और बाजार में प्रवेश के गुर भी सिखाएगा।
इन क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस
यह कार्यक्रम मुख्य रूप से नई दवाओं की खोज, उन्नत औषधि वितरण प्रणाली (Drug Delivery System) और फार्मास्युटिकल विज्ञान के उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य भारत के औषधीय अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।
लक्ष्य: औषधीय शोध को स्टार्टअप में बदलना।अनुभव: SIIC के पास 25 वर्षों का अनुभव और 500+ स्टार्टअप्स का साथ।
”अमृतव कार्यक्रम लैब-टू-मार्केट की दूरी को कम करने का एक सशक्त माध्यम है। हम स्टार्टअप्स को न केवल फंड दे रहे हैं, बल्कि उन्हें एक सफल उद्यम बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी प्रदान कर रहे हैं।”— प्रोफेसर दीपू फिलिप, इंचार्ज प्रोफेसर SIIC आईआईटी
IIT Kharagpur Launches ‘She Innovates @ IITKGP’: A Major Step Toward Women-Led Entrepreneurship
#IITKanpur #SIIC #PharmaInnovation #AmritvCohort2 #MakeInIndia #Startups #HealthcareInnovation #NIPER






