G-INews, KANPUR। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में 77वां गणतंत्र दिवस भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस वर्ष समारोह की विशेष थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रशासनिक भवन के प्रांगण में ध्वजारोहण कर किया।
भविष्य की चुनौतियों के लिए युवाओं का सशक्तिकरण

ध्वजारोहण के उपरांत कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का परम लक्ष्य युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक और वैश्विक स्तर पर तैयार करना है। उन्होंने राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा:”आज तिरंगा फहराते हुए हम केवल एक उत्सव नहीं मना रहे, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक और संप्रभु स्वरूप के प्रति अपनी निष्ठा को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

“वैश्विक रैंकिंग में CSJMU का डंका
कुलपति ने विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि:QS सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 में विश्वविद्यालय ने वैश्विक स्तर पर 1251–1300 बैंड में स्थान पाया है। यह भारत में 56वीं और एशिया में 464वीं रैंक है। Times Higher Education (THE) रैंकिंग के इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2026 में विश्वविद्यालय ने वैश्विक स्तर पर 501–600 बैंड में जगह बनाई है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और मनमोहक झांकियां
कैंपस में एन.सी.सी. (NCC), सुरक्षा गार्डों और रोवर्स-रेंजर्स ने शानदार मार्च-पास्ट किया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित चित्रकला, ड्रोन और पेलोड एरिया प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। एन.एस.एस. (NSS) इकाइयों द्वारा निकाली गई 21 झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
झांकी प्रतियोगिता के विजेता:प्रथम स्थान: आचार्य नरेंद्र देव महिला महाविद्यालय।द्वितीय स्थान: विश्वविद्यालय परिषद संयुक्त इकाई।तृतीय स्थान: हलीम मुस्लिम पी.जी. कॉलेज।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिरानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में छात्रों ने लघु फिल्म, रंगोली और चित्रकला के माध्यम से देशप्रेम की झलक दिखाई। विजेताओं को कुलपति एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार, डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. श्याम मिश्रा, डॉ. शशिकांत त्रिपाठी और डॉ. ममता तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।






