सी एस जे एम यूनिवर्सिटी में पूछे पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल , परीक्षा रद

कानपुर : सीएसजेएमयू से संबद्ध महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर परीक्षा में मंगलवार को बड़ी गड़बड़ी हुई है। सुबह और शाम की एमएससी पाठ्यक्रम की परीक्षा में out of syllabus प्रश्न पत्र बांट दिए गए।छात्रों के विरोध करने पर गड़बड़ी उजागर हुई। प्राचार्यों से मिली रिपोर्ट के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा रद कर दी है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर को कराई जाएगी। मामले की जांच निदेशक सीडीसी प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर परीक्षा पिछले महीने से शुरू हुई है। मंगलवार को एमएससी रसायन शास्त्र प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी। प्रथम पाली में सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा केंद्रों पर जब प्रश्न पत्र बांटे गए तो वह इनआर्गेनिक केमिस्ट्री के प्रथम सेमेस्टर के बजाय दूसरे सेमेस्टर का प्रश्नपत्र था। परीक्षार्थियों के हंगामा करने पर शहर के महाविद्यालयों से इसकी सूचना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को दी गई। इसके बाद परीक्षा निरस्त करने का निर्णय किया गया और सभी कालेज में संबंधित आदेश भी भेज दिया गया। जिसमें बताया गया है कि मंगलवार प्रथम पाली की परीक्षा अब 12 दिसंबर को प्रथम पाली में कराई जाएगी।

परीक्षा आयोजन में सुबह की पहली पाली में हुई गड़बड़ी एक बार फिर तीसरी पाली में भी दोहरा दी गई। तीसरी पाली में एमएससी गणित विषय के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में चतुर्थ सेमेस्टर के सवाल पूछे गए। इसका विरोध छात्रों की ओर से किया गया। जिसके बाद परीक्षा निरस्त करने का निर्णय किया गया है। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों ही परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच भी कराई जा रही है। इसके लिए कुलपति की अनुमति से जांच समिति बनाई गई है जिसमें प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी , निदेशक महाविद्यालय विकास परिषद और डीन विज्ञान शामिल हैं।

Related Posts

Claude Opus ने क्रोम ब्राउजर में सेंध लगाकर उड़ाए सबके होश : क्या AI बन रहा है साइबर सुरक्षा के लिए नया खतरा?

​​ G-INews,KANPUR : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अब तक सबसे बड़ी चर्चा नौकरियों के जाने पर होती रही है, लेकिन हाल ही में सामने आए एक मामले ने तकनीकी…

CSJMU News: विज्ञापन और जनसंपर्क में AI का कमाल, जेएनयू के प्रो. रवीन्द्र नाथ ने बताए सफलता के मंत्र

​ ​G-INews कानपुर, 18 अप्रैल 2026: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा शनिवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘विज्ञापन एवं जनसंपर्क…