G-INews, KANPUR।उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा–2026 को लेकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने परीक्षा और काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
आवेदन से लेकर सत्र आरंभ तक की समय-सारिणी
परिषद के अनुसार, पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी।प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 मई से 22 मई 2026 के बीच किया जाएगा, जबकि परीक्षा परिणाम 30 मई 2026 को घोषित किया जाएगा।इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 5 जून से 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। सफल अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत 1 अगस्त 2026 से की जाएगी।दो लाख से अधिक सीटों पर होगा प्रवेशइस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों मेंडिप्लोमा फार्मेसी की लगभग 1.20 लाख सीटों,और डिप्लोमा इंजीनियरिंग की करीब 1.10 लाख सीटोंपर दाखिला दिया जाएगा।
‘पालीटेक्निक चलो अभियान–2026’ भी होगा शुरू
प्रवेश परीक्षा से पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से ‘पालीटेक्निक चलो अभियान–2026’ भी चलाया जाएगा। यह अभियान 15 जनवरी 2026 से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक चलेगा।इस अभियान के तहत छात्रों को पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों, प्रवेश परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया, काउंसलिंग और करियर संभावनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
तकनीकी शिक्षा से जोड़ने पर ज़ोर
परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना और उन्हें समय पर प्रवेश से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध कराना है। अधिकारियों का मानना है कि यह अभियान ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा।पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की यह प्रक्रिया प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।






